झारखंड में पहले चरण के लिए प्रचार समाप्त, शनिवार को 13 सीटों पर 38 लाख मतदाता डालेंगे वोट

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में तेरह सीटों के लिए कुल 3783055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 30 नवंबर को करेंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने बताया कि प्रथम चरण में 30 नवंबर को सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ हो जायेगा और इस चरण की सभी तेरह सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में होने के कारण वहां मतदान अपराह्र तीन बजे तक ही होगा। उन्होंने बताया कि अपराह्र तीन बजे तक जितने भी मतदाता मतदान केन्द्र पर पहुंच जायेंगे उन्हें मतदान की अनुमति होगी। 

from India TV: india Feed https://ift.tt/35PaCIx
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date