श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गई
Encounter breaks out between terrorists and security forces in Nawakadal area of Srinagar, Jammu and Kashmir Image Source : ANI श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कानेमाज़र नवाकादल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू और कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मिलकर कार्रवाई कर रहे है। श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। यह मुठभेड़ 18-19 मई की मध्यरात्रि को श्रीनगर के नवाकदल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शरु हुई थी जो अब भी जारी है। इससे पहले डोडा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक शीर्ष आतंकवादी मारा गया था। वह आरएसएस के एक पदाधिकारी और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की हत्या के मामले में वांछित था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डोडा कस्बे से 26 किलोमीटर दूर गुंडाना इलाके के पोस्ता-पोत्रा गांव में एक संयुक्त तलाश अभियान चलाया। इस दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई, जो पांच घंटे तक चली। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया...