चुस्त और छोटी पैंट पहनने पर स्कूल में कथित पिटाई से आहत छात्र ने आत्महत्या की

लुधियाना (पंजाब): छोटी और चुस्त पैंट पहनने को लेकर लुधियाना जिले के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षक द्वारा पूरी कक्षा के सामने कथित पिटाई और अपमान किए जाने से आहत एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘स्कूल में अध्यापकों द्वारा उत्पीड़न के कारण 11वीं कक्षा के छात्र के आत्महत्या करने की खबर से बहुत दु:खी हूं। मैंने लुधियाना के उपायुक्त को इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने और इसकी जानकारी मुझे देने को कहा है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं छात्र के परिवार के साथ हैं।’’

from India TV: india Feed https://ift.tt/2LaO1y3
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date