Posts

Showing posts with the label India TV: world Feed

अमेरिकी कंपनी ने कहा, कोरोना वायरस की वैक्सीन डिवेलप करने के शुरुआती नतीजे आशाजनक

Image
US biotech firm Moderna sees promise in new coronavirus vaccine. Image Source : AP REPRESENTATIONAL न्यूयॉर्क: आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। इस वायरस पर काबू पाने के लिए टीके की खोज में कई देश जुटे हुए हैं, जिनमें भारत, अमेरिका, चीन, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं। इस बीच अमेरिका से सोमवार को एक अच्छी खबर सामने आई। कोरोना वायरस का टीका विकसित करने से जुड़े एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अमेरिका की एक जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने सोमवार को कहा कि लोगों में टीके के शुरुआती परीक्षण के परिणाम आशाजनक रहे हैं। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के अनुसार मॉडर्ना नामक कंपनी ने कहा कि लोगों में परखा जाने वाला पहला कोरोना वायरस टीका सुरक्षित प्रतीत होता है। कंपनी ने कहा कि परीक्षण परिणाम 8 स्वस्थ स्वयंसेवियों पर आधारित हैं जिनमें से प्रत्येक को टीके की 2-2 खुराक दी गईं। आपको बता दें कि यह परीक्षण मार्च से शुरू हुआ। कंपनी ने कहा कि जिन लोगों को खुराक दी गईं, उनके शरीर में एंटीबॉडीज बनीं जिनका जब प्रयोगशाला में परीक्षण किया गया तो वे विषाणु को प्रतिकृति बनाने से ...

बांग्लादेश ने 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया

Image
Cyclone Amphan: Bangladesh orders evacuation of two million people Image Source : FILE ढाका: प्रचंड चक्रवातीय तूफान ‘अम्फान’ के बांग्लादेश के दक्षिणी तट की ओर बढ़ने के बीच यहां की सरकार ने सोमवार को करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया। आपदा प्रबंधन मंत्रालय के सचिव शाह कमाल ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी अति प्रभावित 19 जिलों के प्रशासन को लोगों की जान बचाने के लिए सभी तैयारियां करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि 'अम्फान' के तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ने के चलते स्थानीय प्रशासन को कम से कम 18 से 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। from India TV: world Feed https://ift.tt/3dZaqKy via IFTTT

चीनी सेना ने चीन-भारत सीमा में अक्साई चिन क्षेत्र में बढ़ाई अपनी सैन्य ताकत

Image
Chinese military bolsters troops in Aksai Chin region in Sino-India border: Report   Image Source : AP REPRESENTATIONAL बीजिंग: एक तरफ दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है, तो दूसरी तरफ चीन अपने पड़ोसियों के खिलाफ लगातार आक्रामक कार्रवाई कर रहा है। अब चीनी मीडाया में एक रिपोर्ट आई है जो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी लग रही है। अपनी विस्तारवादी नीतियों के लिए बदनाम चीन की सरकारी मीडिया ने सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन-भारत सीमा में अक्साई चिन क्षेत्र के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों को सीमा नियंत्रण उपायों के साथ मजबूती प्रदान की गई है। चीन ने उल्टा भारत पर लगाए सीमा पार करने के आरोप सरकारी ग्लोबल टाइम्स में सैन्य सूत्रों के हवाले से एक लेख में लिखा गया है, ‘ चीन की कार्रवाई हाल ही में भारत द्वारा गलवान घाटी में चीन के अधिकार वाले क्षेत्र में सीमा के आसपास रक्षा सुविधाओं के अवैध निर्माण किए जाने के बाद की गई है।’ चीनी मीडिया की इस रिपोर्ट में दावा किया गया है, ‘भारत मई की शुरुआत से गलवान घाटी क्षेत्र में सीमा रेखा को पार कर रहा है और चीन के क्षेत्र में घुस रहा ह...

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 820 लोगों की मौत

Image
United States records 820 new Coronavirus deaths in 24 hours Image Source : AP नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 820 लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद वहां मौत का आंकड़ा 90978 तक पहुंच गया है। अमेरिका में इस वायरस के 1527664 हो गए है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने आरोप लगाया है कि चीन की सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा होने की जानकारी के बावजूद अपने लोगों को देश से बाहर यात्रा करने की अनुमति दी।  The United States records 820 new #Coronavirus deaths in 24 hours: AFP news agency quoting tracker — ANI (@ANI) May 18, 2020 उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन को दंडित करने से जुड़ी भविष्य की रणनीति पर फैसला करेंगे। ट्रंप ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह अपने चीनी समकक्ष से अभी बात नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद ही पोम्पियो का यह बयान आया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से 88,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और वह इस विश्वव्यापी महामारी के चीन को जिम्मेदार मानता है।  from Ind...

चीन ने कोविड-19 के खतरे की जानकारी होने के बावजूद लोगों को देश से बाहर यात्रा की अनुमति दी: पोम्पियो

Image
China allowed people to travel outside despite knowing the risk of COVID-19 transmission: Pompeo Image Source : AP वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने आरोप लगाया है कि चीन की सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा होने की जानकारी के बावजूद अपने लोगों को देश से बाहर यात्रा करने की अनुमति दी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन को दंडित करने से जुड़ी भविष्य की रणनीति पर फैसला करेंगे। ट्रंप ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह अपने चीनी समकक्ष से अभी बात नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद ही पोम्पियो का यह बयान आया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से 88,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और वह इस विश्वव्यापी महामारी के चीन को जिम्मेदार मानता है। from India TV: world Feed https://ift.tt/2LCBC5Q via IFTTT

यूरोप के कई शहरों में लॉकडाउन के विरोध में हजारों ने किया प्रदर्शन, लंदन में कई गिरफ्तार

Image
A woman is arrested during a mass gathering protest organised by the group called 'UK Freedom Movement', in Hyde Park in London. Image Source : AP फ्रैंकफर्ट: कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों के विरोध में यूरोप के कई शहरों में शनिवार को लोगों ने जमकर प्रदर्शन किए। पोलैंड में जहां प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं लंदन के हाइड पार्क में इकट्ठा भीड़ से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। जर्मनी के कई शहरों में हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए, जिसके कारण पुलिस को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाने के लिए सख्ती करनी पड़ी। स्टटगार्ट और बर्लिन में प्रदर्शन स्टटगार्ट शहर की पुलिस ने कहा कि 5000 की संख्या तक लोगों को प्रदर्शन की अनुमति थी लेकिन संख्या बढ़ने पर लोगों को अन्य खुले स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए। वहीं, म्यूनिख के एक बड़े मेला स्थल पर अनुमति के अनुसार एक हजार प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। बर्लिन के मध्य एलेक्जेंड्राप्लेट्ज स्क्वेयर पर कई दर्जन प्रदर्शनकारियों ने तेज संगीत के माध्यम...

Covid-19: अमेरिका भी देगा भारत को दान, ट्रंप ने की वेंटीलेटर्स देने की घोषणा

Image
United States will donate ventilators to India, says Donald Trump Image Source : GOOGLE वाशिंगटन। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में भारत को मजबूती प्रदान करने के लिए अमेरिका ने भी दान देने की घोषणा की है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि वह भारत को वेंटीलेटर्स दान में देंगे। उन्‍होंने कहा कि वह इस महामारी के संकट में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा है, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका भारत में अपने दोस्‍तों को वेंटीलेटर्स दान में देगा। इस महामारी के दौर में हम भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। हम वैक्‍सीन के विकास में भी सहयोग कर रहे हैं। हम साथ मिलकर इस अदृश्‍य दुश्‍मन को हराएंगे। I am proud to announce that the United States will donate ventilators to our friends in India. We stand with India and @narendramodi during this pandemic. We’re also cooperating on vaccine development. Together we will beat the invisible enemy! — Donald J. Trump (@rea...

दुनिया भर में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 3 लाख के पार, लेकिन 17 लाख ने दी संक्रमण को मात

Image
Coronavirus Deaths  Image Source : AP कोरोना वायरस दुनिया भर में कोहराम मचा रहा है। 2020 की शुरुआत से लेकर अब तक यह वायरस दुनिया भर में 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 45 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि ​17 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। जॉन हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,754 लोगों ने इस घातक वायरस के चलते जान गंवाई है। वहीं यूरोप के तीन देशों ब्रिटेन, इटली और स्पेन में अकेले 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।  कोरोना वायरस से जुड़े वैश्विक आंकड़े उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट वर्डोमीटर के अनुसार दुनिया भर में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 303,372 हो गया है। इसमें से 86,912 मौतें सिर्फ अमेरिका में हुई हैं। इसके अलावा ब्रिटेन में 33,614 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। साथ ही इटली में 31,368 और स्पेन में 27,321 लोगों की मौत इस घातक वायरस से हो चुकी है। यूरोप के एक अन्य बड़े देश फ्रां...

कोरोना से जंग में नेपाल की सेना को चीनी आर्मी से मिली बड़ी मदद, भारत के लिए टेंशन की बात!

Image
China provides medical supplies to Nepal Army to fight coronavirus. Image Source : AP FILE बीजिंग: कोरोना वायरस से जंग में चीन की आर्मी की तरफ से नेपाल की सेना को बड़ी मदद मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सेना ने 13 मई को एयरफोर्स के प्लेन से नेपाल की सेना को सुरक्षात्मक कपड़े, मेडिकल मास्क और अन्य महामारी विरोधी सामग्री प्रदान की है। चीन और नेपाल दोनों पक्षों ने नेपाल की सेना के मुख्यालय में महामारी रोधी सामग्री सौंपने के समारोह का आयोजन किया। नेपाल स्थित चीनी राजदूत हो यानछी और नेपाल की सेना के चीफ ऑफ स्टाफ थापा ने इस में भाग लिया।  थापा ने की चीन की तारीफ इस मौके पर हो यानछी ने कहा कि वायरस कोई सीमा नहीं जानता है, और महामारी हमारा समान दुश्मन है। कोरोना वायरस से महामारी को रोकने के लिए नेपाल ने सिलसिलेवार सकारात्मक कदम उठाया। इस में नेपाल की सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चीन सरकार और चीनी सेना लगातार नेपाल की सरकार और सेना के साथ महामारी को रोकने के लिए सहयोग करेगी। थापा ने मूल्यवान सामग्री सहायता देने के लिए चीनी सेना के प्रति आभार प्रकट किया और महामारी को नियंत्र...

Coronavirus: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन से सारे रिश्ते तोड़ने की धमकी

Image
Donald Trump mulls ending ‘the whole relationship’ with China amid COVID-19 pandemic Image Source : AP वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर चीन से सारे रिश्ते तोड़ने की धमकी दी। जानलेवा संक्रमण ने दुनियाभर में तकरीबन तीन लाख लोगों की जान ले ली है जिनमें 80,000 से ज्यादा अमेरिकी शामिल हैं। ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "कई चीजें हैं जो हम कर सकते हैं। हम सारे रिश्ते तोड़ सकते हैं।" पिछले कई हफ्तों से राष्ट्रपति पर चीन के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ रहा है। सांसदों और विचारकों का कहना है कि चीन की निष्क्रियता की वजह से वुहान से दुनियाभर में कोरोना वायरस फैला है।  एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फिलहाल बात नहीं करना चाहते हैं। हालांकि उनके जिनपिंग से अच्छे रिश्ते हैं। ट्रंप ने कहा कि चीन ने उन्हें निराश किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने चीन से बार-बार कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वुहान की प्रयोगशाला ...

‘कैद’ में है पाकिस्तान को परमाणु बम देने वाले डॉक्टर अब्दुल कदीर खान, बुधवार को कोर्ट में है पेशी

Image
कड़ी जद्दोजहद के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने खान को बुधवार को अपने समक्ष पेश होकर अपना दर्द बयान करने का अवसर दिया है। Image Source : AP FILE इस्लामाबाद: पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल कदीर खान देश में कहीं भी आजादी से आने-जाने के अधिकार समेत अपने मूलाधिकारों को बहाल करने के लिए लंबे समय से अदालतों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। कड़ी जद्दोजहद के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बुधवार को अपने समक्ष पेश होकर अपना दर्द बयान करने का अवसर दिया है। खान ने लाहौर हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है जिसमें हाईकोर्ट ने 'उनकी सुरक्षा के लिए राज्य द्वारा किए गए उपायों' का हवाला देते हुए उन्हें आजादी से कहीं भी आने-जाने देने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी थी। ‘मेरे मुवक्किल एक नेशनल हीरो हैं’ सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मंगलवार को कहा कि खान पहले ही इस्लामाबाद हाईकोर्ट और लाहौर हाईकोर्ट में मुद्दा उठा चुके हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट आने के बजाए एक बार फिर से इस्लामाबाद हाईकोर्ट जाना चाहिए। इस पर खान के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल एक...

काम पर लौटे हजारों लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, न्यूयॉर्क सिटी को जून तक किया जाएगा बंद

Image
Thousands of people returning to work are getting corona positive, New York City to remain closed till June Image Source : AP न्यूयॉर्क: अमेरिका के एक शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौसी ने कांग्रेस को आगाह किया है कि यदि देश में कोरोना वायरस महामारी के दौरान लॉकडाउन जल्दी हटा लिया गया तो इसके परिणाम ‘अनावश्यक दुख और मृत्यु’ के रूप में सामने आएंगे। डॉ. फौसी सीनेट के एक पैनल के समक्ष पेश होने वाले स्वास्थ्य विशेषज्ञों में शामिल हैं। डॉ. फौसी ने ‘द न्यूयार्क टाइम्स’ को जारी एक बयान में आगाह किया है कि अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने के संबंध में संघीय दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। इस बीच खबर आ रही है कि हजारों लोग जो काम पर लौटे हैं, वे कोरोना से ग्रस्त हो गए हैं। हाल के आंकड़ों में पता चला है कि जहां मीट पैकिंग और मुर्गी पालन से जुड़ा कार्य होता है, वहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ गया है। अमेरिकी के टेक्सस प्रांत के ऑस्टिन में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स में कोरोना के मामले पाए गए हैं। ये लोग हाल ही में काम पर लौटे थे। इससे पता चलता है कि यहां पर जिस तरह से लॉक...

नेपाल के डोलखा में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार में भी महसूस हुए झटके

Image
Earthquake भारत के पड़ौसी राज्य नेपाल की धरती मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटकों से कांप गई। नेपाल के डोलखा जिले के जागू क्षेत्र के आसपास झटके महसूस किए गए। नेपाल के नेशनल सिस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार भूकंप के झटके नेपाल के स्थानीय समय 23.53 बजे महसूस किए गए। नेपाल के समाचार पत्रों के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल के सुंदरवती से दो किलोमीटर दूर था। फिलहाल इस आपदा में किसी भी प्रकार के जान माल की हानि की खबर नहीं है। माना जा रहा है कि आज दिन निकलने के बाद दूर दराज के इलाकों से सूचना मिले। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके नेपाल से सटे उत्तर बिहार के सीमावर्ती इलाकों मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी व समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में भी महसूस किये गये।  An earthquake of ML 5.3 occurred around Jugu of Dolakha district at 23:53 (local time): National Seismological Center, Nepal. — ANI (@ANI) May 13, 2020 from India TV: world Feed https://ift.tt/3dzcrNo via IFTTT

अमेरिका में कोरोना वायरस से 81,795 लोगों की मौत, न्यूयॉर्क में आंकड़ा 27000 के पार

Image
Coronavirus Deaths Image Source : AP दुनिया की महाशक्ति अमेरिका कोरोना वायरस के आग दम तोड़ती नजर आ रही है। वहां की सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा सोमवार रात 81000 को भी पार कर गया। बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से पहली मौत 29 फरवरी को सीअटल में हुई थी। इसके बाद अगले ढाई महीने के भीतर यह आंकड़ा 81000 हजार को पार कर गया है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के चलते हुई कुल मौतों में अमेरिका की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत से भी ज्यादा है।  कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट वर्डोमीटर के अनुसार अमेरिका में मंगलवार सुबह तक 81,795 लोग कोरोना वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं अमेरिका में अब तक 1,385,834 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें से 1,041,814 एक्टिव केस हैं। इस देश में 16,484 लोग अभी भी गंभीर स्थिति में अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि 262,225 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क की बात करें तो यहां पर कोरोना वायरस के चलते अब तक ...

मौत के मामले में न्यूयॉर्क ने स्पेन को भी पीछे छोड़ा, अमेरिका में अब तक 80,787 लोगों की गई जान

Image
New York Image Source : AP कोरोना वायरस के चलते दुनिया इस समय बेहद कष्टकारी समय से गुजर रही है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्र​मण और अंतत: मौत का आंकड़ा घड़ी की हर हरकत के साथ बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया की महाशक्ति इस घातक वायरस के सामने घुटनों पर आ चुका है। यहां अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन अमेरिका में सबसे खराब हालात उस न्यूयॉर्क शहर के हैं, जो अपनी चमक धमक, धन दौलत के लिए दुनिया भर को अपनी ओर आकर्षित करता हैै। यहां हालात इतने खराब हैं कि अब न्यूर्यार्क मौत के मामले में अमेरिका, ब्रिटेन, इटली के बाद दुनिया भर में चौथे पायदान पर है। यूरोप में कोरोना वायरस के केंद्र स्पेन और फ्रांस भी इससे पीछे हैं।  कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट वर्डोमीटर के अनुसार न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के 345,406 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इस घातक ​बीमारी के चलते 26,812 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। जबकि स्पेन में मौत का आंकड़ा 26,621 और फ्रांस में 26,380 है। न्यूयॉर्क शहर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 260,494 है। वहीं अमेरिका के न्यू...

पाकिस्तान में तेजी से पैर पसार रहा Coronavirus, संक्रमितों की संख्या 33 हजार के पार

Image
Pakistan reports record 2870 new coronavirus cases, tally crosses 33000 Image Source : AP इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा हैमकि वह 'स्मार्ट लॉकडाउन' लागू करने के लिये कोरोना वायरस के हॉटस्पाट की पहचान तकनीक के इस्तेमाल से करेगा। देश में एक दिन में कोविड-19 के 2870 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,330 हो गई। यहां पत्रकारों से बात करते हुए योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि लॉकडाउन में रियायत दी गई है क्योंकि इससे कम आय वर्ग के लोगों पर बेहद बुरे प्रभाव सामने आ रहे थे लेकिन आगाह किया कि इसका यह मतलब नहीं कि सभी ऐहतियाती कदम वापस ले लिये गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के हॉटस्पाट की पहचान के लिये आंकड़े इकट्ठा करने के लिये और स्मार्ट लॉकडाउन लागू करने के लिये तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।  उमर ने कहा कि आंकड़े जुटाए जा रहे हैं और देश भर के सभी अस्पतालों से कहा जाएगा कि वे एक वेब पोर्टल बनाने के लिये आंकड़े उपलब्ध कराएं जिससे एक ही जगह कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक ऐप विकसित किया है जिससे लोगों को...

व्हाइट हाउस में एक और अधिकारी Coronavirus से संक्रमित, मचा हड़कंप

Image
Second White House staffer tests positive for coronavirus Image Source : AP वाशिंगटन: अमेरिका में विकराल रूप ले रखे कोरोना वायरस के कारण संकट बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन पहले व्हाइट हाउस में एक नौसेना के अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब एक महिला अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि यह महिला अधिकारी अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रवक्ता कैटी मिलर हैं।  इस हफ्ते व्हाइट हाउस की वह दूसरी अधिकारी हैं जिनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इससे पहले व्हाइट हाउस में तैनात नौसेना के अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह अब रोजाना अपनी कोरोना जांच कराएंगे। हालांकि, व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है। डोनाल्ड ट्रंप ने भी यह कहा कि वह इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल में कैटी मिलर डोनाल्ड ट्रंप के सीधे संपर्क में नहीं आई हैं। US Vice President Mike Pence's spokeswoman became the second White House staffer this week to test positive for #c...

रूस में Coronavirus ले रहा विकराल रूप, लगातार 6ठे दिन सामने आए Covid-19 के 10,000 नए मामले

Image
Russia is fast becoming a coronavirus epicenter, Covid-19 cases top 10,000 for sixth day Image Source : AP मास्को: रूस में शुक्रवार को कोराना वायरस के 10,699 नए मामले सामने आए। इस तरह लगातार 6ठे दिन 10,000 से ज्यादा लोग को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के मित्र देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 187,859 तक पहुंच गई है। मौतों के 98 मामले आने के साथ रूस में कोराना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1,723 हो गया है। कोरोना संकट प्रतिक्रिया केंद्र द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह लगातार छठा दिन है जब कोरोना संक्रमितों के 10 हजार से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए हैं लेकिन गुरुवार के आंकड़ों पर नजर ड़ालें तो इसमें 11,231 की दैनिक वृद्धि दर्ज की गई है। कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित राजधानी मॉस्को में इस दौरान 6703 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92,676 हो गई है। वहीं, रूस में अब तक 40.80 लाख लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है। इसके अलावा 2,31,623 लोगों की चिकित्सा निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस...

Coronavirus पर जल्द ही बड़ा खुलासा करने वाला था चीनी अनुसंधानकर्ता, अमेरिका में गोली मारकर हत्या

Image
Chinese Researcher on Verge of Making Significant Covid-19 Findings Shot Dead in US न्यूयॉर्क: चीन के वुहान शहर से शुरु हुई कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर में कहर मचा रखा है। ऐसे में अधिकांश देश चीन पर ही उंगली उठा रहे हैं लेकिन चीन इस वायरस के फैलने में अपनी भूमिका को नकारता रहा है। अब कोरोना बीमारी से जुड़े एक रिसर्चर की हत्या के बाद फिर सवाल उठने लगे हैं। कोरोना वायरस पर महत्वपूर्ण खोज करने के नजदीक पहुंचे एक चीनी अनुसंधानकर्ता की अमेरिका के पेनसिलवानिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया में बुधवार को आई खबरों में यह बात कही गई। रॉस पुलिस विभाग के अनुसार पिट्सर्ब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बिंग लिउ (37) शनिवार को उत्तरी पिट्सबर्ग की रॉस टाउनशिप में स्थित अपने घर में मृत मिले। उनके सिर, गर्दन, धड़ और हाथ-पैरों में गोलियों के निशान थे। जांच अधिकारियों का मानना है कि अपनी कार में मृत मिले 46 वर्षीय एक व्यक्ति ने लिउ की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी कार में लौटकर आत्महत्या कर ली।  सीएनएन की खबर के अनुसार अन्वेषण अधिकारी सार्जेंट ब्रियान कोहलेप ने कहा कि पुलिस का ...

अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौत अब ब्रिटेन में, इटली को पीछे छोड़ा, मौत का आंकड़ा 29000 के पार

Image
Coronavirus in Britain Image Source : AP घातक कोरोना वायरस यूरोप के लिए तबाही बनकर आया है। अमेरिका के बाद दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतें इसी महाद्वीप के देशों में हुई हैं। इसी बीच पिछले दो महीने से मौत के मामले में सबसे आगे चल रहे इटली को ब्रिटेन ने पीछे छोड़ दिया है। ​इसके साथ ही ब्रिटेन ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब ब्रिटेन 29000 से ज्यादा मौतों के साथ ​यूरोप में कोरोना से जान गवाने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है।    कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े पेश करने वाली वेबसाइट वर्डोमीटर के अनुसार ब्रिटेन में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 29,427 पहुंच गई है। जो कि इटली से अधिक है। इटली में अब तक 29,315 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि यूरोप में इटली शुरुआत से ही कोरोना से मौतों के मामलें में आगे रहा है। वहीं ब्रिटेन का स्थान स्पेन, फ्रांस के बाद आता था। लेकिन पिछले एक सप्ताह में मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही ​ब्रिटेन ने पहले फ्रांस फिर स्पेन को पीछे छोड़ा और अब यह यूरोप में कोरोना का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है।    ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया...