नई दिल्ली: करीब पांच दशक तक यूरोप का हिस्सा रहने के बाद ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से विदा ले ली है। ब्रसेल्स में EU के संस्थान से ब्रिटेन का झंडा हटा दिया गया है। यूरोपीय संघ की 47 साल पुरानी सदस्यता से अलग होने पर ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में जश्न मनाया जा रहा है, वहीं एक समूह इससे नाराज भी है। यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जिन लोगों ने साल 2016 में इस अभियान का नेतृत्व किया था, यह उनके लिए एक 'नई सुबह' होगी। बहुत से लोगों के लिए यह आशा और उम्मीद का एक हैरानी भरा पल है, जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था।
from India TV: world Feed https://ift.tt/2vFufG4
via
IFTTT
Comments
Post a Comment