हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार आज, सात नये मंत्री हो सकते हैं शामिल

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया जायेगा और सात नये मंत्रियों को राजभवन में शाम चार बजे आयोजित शपथग्रहण समारोह में शपथ दिलायी जायेगी। समझा जाता है कि झाविमो से सत्ताधारी गठबंधन में आने वाले विधायकों एवं अन्य आकांक्षी लोगों के लिए एक मंत्री पद रिक्त रखा गया है। झारखंड राजभवन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उनसे अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए समय मांगा। राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने मंगलवार शाम चार बजे नये मंत्रियों के शपथ ग्रहण का समय निर्धारित किया है। 

from India TV: india Feed https://ift.tt/2Gzcs5n
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पुणे में डॉक्टरों, सब्जी वालों और दुकानदारों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, सरकार की बढ़ी चिंता

When Irrfan Khan's Inferno costar Tom Hanks called him the 'coolest guy in the room'