बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर पहली बार सीधे आकर गिरे रॉकेट्स, डाइनिंग हॉल को पहुंचा नुकसान
बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को अमेरिकी दूतावास पर एक के बाद एक 3 रॉकेट्स से हमला किए जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में दूतावास के डाइनिंग हॉल को भी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि बीते एक महीने में अमेरिकी दूतावास पर यह तीसरा ऐसा हमला है लेकिन पहली बार रॉकेट सीधे अमेरिकी दूतावास पर गिरे हैं। हमले के समय एक शख्स कैफेटेरिया में था और वह इस घटना में घायल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रीन जोन इलाके में कुल 5 रॉकेट दागे गए थे।from India TV: world Feed https://ift.tt/2O1bTFP
via IFTTT
Comments
Post a Comment