जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, अनंतनाग एन्काउंटर में 3 आतंकी ढेर

Security forces  Image Source : AP

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ सोमवार सुबह एक और सफलता हाथ लगी है। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के रुनीपोरा गांव के चुहार में देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अभी तक सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों के पास से 1 ऐके 47 रायफल और 2 पिस्तौल बरामद हुई हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों के संयुक्त बला की कार्रवाई जारी है। 

बताया जा रहा है कि गुप्‍त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने खुलचोहर इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादियों की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। सेना पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। माना जा रहा है कि कुछ और आतंकवादी छिपे हो सकते हैं।

 



from India TV Hindi: india Feed https://ift.tt/3g7W8IN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date