महंगाई से मिली राहत, आज पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुई वृद्धि

No change in the price of petrol and diesel today Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। पेट्रोल-डीजल में लगातार 22 दिनों तक मूल्‍यवृद्धि का सिलसिला मंगलवार को थम गया। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई वृद्धि नहीं की। इसकी वजह से राष्‍ट्रीय राजधानी में दोनों ईंधन के दाम पूर्व स्‍तर पर स्थिर रहे। इससे पहले कंपनियों ने सोमवार को डीजल के दाम को 13 पैसे और पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

मंगलवार को दिल्‍ली में पेट्रोल का दाम 80.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 80.53 रुपए प्रति लीटर रहा। पिछले तीन सप्ताह में डीजल के दाम में कुल मिलाकर 11.14 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 80.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 80.53 रुपए प्रति लीटर पर रहा।

पेट्रोल, डीजल के दाम में राज्यों में अंतर होता है क्योंकि हर राज्य में ईंधन पर लगने वाले बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर अलग-अलग है। मुंबई में भी पेट्रोल का दाम 87.19 रुपए लीटर और डीजल का दाम 78.83 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। गत 7 जून के बाद से जहां डीजल के दाम लगातार 22 दिनों तक बढ़े हैं। वहीं पेट्रोल के दाम 21 दिन बढ़े हैं। बीच में रविवार को एक दिन पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान पेट्रोल के दाम में कुल मिलाकर 9.17 रुपए और डीजल के दाम में 11.14 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।



from India TV Hindi: paisa Feed https://ift.tt/2BmfWtb
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पुणे में डॉक्टरों, सब्जी वालों और दुकानदारों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, सरकार की बढ़ी चिंता

When Irrfan Khan's Inferno costar Tom Hanks called him the 'coolest guy in the room'