लॉकडाउन कितना खोंलेंगे, देश के 15 मुख्यमंत्री आज इंडिया टीवी पर बोलेंगे
नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है और इस बार राज्यों की ज़िम्मेदारी बढ़ गई है। राज्यों को तय करना है कि वो क्या खोलेंगे और क्या बंद करेंगे? आखिर देश के मुख्यमंत्री क्या करने वाले हैं, किस राज्य में क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा, इसका जवाब आज आपको देश के 15 राज्यों के मुख्यमंत्री खुद देंगे। इंडिया टीवी पर आज दिनभर मुख्यमंत्री सम्मेलन होगा। सीएम समिट में 15 मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे और जनता को लॉकडाउन खोलने का अपना प्लान बताएंगे।
आपके राज्य में, शहर में और जिले में, लॉकडाउन 4.0 में क्या खुलेगा, कैसे खुलेगा। हर सवाल का सरकारी और अधिकारिक जवाब मिलेगा। जिससे आपकी सभी शंकाएं दूर हो जाएंगी।
इंडिया टीवी पर मुख्यमंत्री सम्मेलन की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। सबसे पहले सुबह 10 बजे सबसे बड़े सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ अपना एक्शन प्लान बताएंगे।
10.30 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, 11 बजे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, दोपहर 12 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दोपहर 12.30 बजे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, दोपहर एक बजे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अपना एक्शन प्लान बताएंगे।
अशोक गहलोत के बाद दोपहर सवा एक बजे गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, दोपहर 1.30 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दोपहर 2 बजे त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब, दोपहर 3 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी आएंगे और शाम 6 बजे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपना एक्शन प्लान बताएंगे।
राज्य सरकारें कोरोना के विकट संकट से कैसे निपटेंगी? प्रवासी मजदूरों की समस्या का समाधान कैसे और कब निकलेगा? इंडिया टीवी पर 15 राज्यों के 15 सीएम हर सवाल का सीधा और सटीक जवाब देंगे।
from India TV: india Feed https://ift.tt/3dTrvWd
via IFTTT
Comments
Post a Comment