प्रवासी मजदूरों से भरी DCM औरैया के पास ट्रक से टकराई, 20 की मौके पर हुई मौत

Accident in auraiya, 20 migrant labourers lost their lives  Image Source : GOOGLE

कानपुर। शनिवार सुबह 4 बजे उत्‍तर प्रदेश के औरैया में एक दर्दनाक दुर्घटना में 20 से अधिक प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 13 से अधिक घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए सैफई के जिला अस्‍प्‍ताल में भर्ती कराया गया है। इस दुखद घटना पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए जिला प्रशासन से घायलों की उचित मदद करने का निर्देश दिया है।

प्रदेश के अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश अवस्‍थी ने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने औरैया में हुई दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने मृतक श्रमिकों के परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है।

घटना राष्‍ट्रीय राजमार्ग 19 पर औरैया के नजदीक की है। एक डीसीएम में कुछ मजदूर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक सुबह 4 बजे डीसीएम सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। औरैया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने 20 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। 15 घायलों को सैफई के जिला अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस व प्रशासन बचाव व राहत कार्य में जुटी है। पुलिस शवों की शिनाख्‍त कर रही है। पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल लोगों को कानपुर के हैलट अस्‍पताल रैफर किया जा सकता है। मृतकों की संख्‍या में इजाफा होने की भी आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है।



from India TV: india Feed https://ift.tt/3cDCUJA
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date