चीन ने कोविड-19 के खतरे की जानकारी होने के बावजूद लोगों को देश से बाहर यात्रा की अनुमति दी: पोम्पियो

China allowed people to travel outside despite knowing the risk of COVID-19 transmission: Pompeo Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने आरोप लगाया है कि चीन की सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा होने की जानकारी के बावजूद अपने लोगों को देश से बाहर यात्रा करने की अनुमति दी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन को दंडित करने से जुड़ी भविष्य की रणनीति पर फैसला करेंगे।

ट्रंप ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह अपने चीनी समकक्ष से अभी बात नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद ही पोम्पियो का यह बयान आया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से 88,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और वह इस विश्वव्यापी महामारी के चीन को जिम्मेदार मानता है।



from India TV: world Feed https://ift.tt/2LCBC5Q
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date