जी-7 शिखर सम्मेलन की चर्चा में नहीं आए डोनाल्ड ट्रंप, खाली रही कुर्सी
बिआरित्ज (फ्रांस): जी-7 शिखर सम्मेलन में यहां जलवायु के मुद्दे पर हुई चर्चा में एक कुर्सी खाली पड़ी रही। दरअसल, अन्य वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं हुए। हालांकि, वैश्विक शक्तियों ने आग प्रभावित अमेजन वर्षा वन को मदद पहुंचाने के तौर तरीकों और कार्बन उत्सर्जन घटाने पर चर्चा की। जलवायु, जैव विविधता और सागर’ पर सोमवार के सत्र में ट्रंप के हिस्सा लेने का कार्यक्रम था लेकिन संवाददाताओं को जितनी देर इस चर्चा को देखने की इजाजत दी गई, तब तक उनकी कुर्सी खाली पड़ी रही। from India TV: world Feed https://ift.tt/2L8nL6A
via IFTTT
Comments
Post a Comment