एक सप्ताह के अमेरिकी दौरे को पूरा कर पीएम मोदी ने कहा- 'बेहद उत्पादक' रही यह यात्रा

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सप्ताह के अपने अमेरिकी दौरे को पूरा कर स्वदेश रवाना हो चुके हैं। भारत के लिए उड़ान भरने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने इस हफ्तेभर के दौरे को 'बेहद उत्पादक' बताया। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इस दौरे में कई राष्ट्रप्रमुखों और विभिन्न क्षेत्रों की अहम शख्सियतों से बातचीत की और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने इस दौरे से जुड़े एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। साथ ही उन्होंने अमेरिका को उसकी मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया।

from India TV: world Feed https://ift.tt/2miSuFT
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date