देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी करेंगे 'मन की बात'

Mann ki baat live Updates

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (29 मार्च 2020) को सुबह 11 बजे रेडियो के जरिए 'मन की बात' करेंगे, और ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार के अबतक के उठाए गए कदमों की समीक्षा के बारे में बात कर सकते हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है लेकिन लॉकडाउन के बावजूद लोगों का कई शहरों में पलायन हो रहा है जो लॉकडाउन के मकसद को प्रभावित कर सकता है। माना जा रहा है पीएम इसको लेकर भी लोगों से अपने मन की बात साझा कर सकेंगे। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह 62वां संस्करण है।



from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/3dDXiLK
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date