Lockdown: गुजरात से मध्य प्रदेश लौट रहे मजदूरों का ऑटोरिक्शा पलटा, एक की मौत, 5 घायल

लॉकडाउन की वजह से काम न होने के चलते लाखों मजदूर अपने पैतृक स्थानों की तरफ लौट रहे हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर Pixabay

महू: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ऑटोरिक्शा पलटने से इसमें सवार 24 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई और उसके 5 साथी घायल हो गये। ये मजदूर गुजरात से वापस मध्य प्रदेश लौट रहे थे। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूरे देश में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण ये लोग ऑटोरिक्शा में सवार होकर मध्य प्रदेश के झाबुआ से मुरैना जिले में अपने घर वापस लौट रहे थे, जबकि गुजरात से ये श्रमिक पैदल चलकर झाबुआ पहुंचे थे।

राऊ पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश वर्मा ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान मुकेश सिकरवार के तौर पर की गई है। हादसे में घायल हुए 5 लोगों को इंदौर के सरकारी एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा में 13 लोग सवार थे। गुजरात से ये लोग पैदल चलकर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की पिटोल चेक पोस्ट से प्रदेश में दाखिल हुए और इन्होंने झाबुआ से इंदौर मुरैना जाने के लिए आटोरिक्शा किराए पर लिया।

वर्मा ने बताया कि ये सभी लोग झाबुआ के पास गुजरात के एक जिले में काम करते हैं। बता दें कि रोजगार के लिए गुजरात गए मध्य प्रदेश के लोग बंद के बाद हजारों की संख्या में पैदल ही वापस लौट रहे हैं। इसबीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मुख्यसचिवों से संपर्क कर अनुरोध कर रहे हैं कि वह प्रदेश के लोगों की वहीं रहने और उनके खाने की व्यवस्था करें। इससे उन्हें पलायन को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। (भाषा)



from India TV: india Feed https://ift.tt/3aCOJ1X
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date