ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 63 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1723 तक पहुंची

ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,723 हो गई है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

भुवनेश्वर: ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,723 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर में 90 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जिसके साथ ही राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या 977 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में अभी 737 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

सबसे ज्यादा 12 नए मामले खुर्दा से

अधिकारी ने बताया कि ताजा नए मामलों में से 61 हाल ही में देश के अन्य हिस्सों से विभिन्न जिलों में लौटे हैं। वहीं 2 मामले संक्रमण के संपर्क का पता लगाने से सामने आए हैं। नए मामले 15 जिले से सामने आए हैं। सबसे ज्यादा नए 12 मामले खुर्दा जिले से आए हैं। इसके बाद 11 मामले जगतसिंहपुर, 9 मामले ढेंकनाल, 7 मामले नयागढ़, 6 मामले बोलांगीर और 4 गंजाम जिले से सामने आए हैं। वहीं 3-3 मामले बालासोर और कटक से, 3 सुंदगरढ़ से और एक-एक पुरी, मयूरभंज, संबलपुर, कोरापुट, झारसुगुडा और नबरंगपुर से सामने आए हैं।

एक से भी कम है ओडिशा का डेथ रेट
उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के कारण अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। ओडिशा में अब तक 1,43, 570 नमूनों की जांच हुई है। सूबे की आधिकारिक आंकड़ों को देखा जाए तो यहां के कुल संक्रमितों में से 55 फीसदी से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा राहत की बात ओडिशा का डेथ रेट है, जो कि राष्ट्रीय और वैश्विक औसत से बहुत कम है। ओडिशा का डेथ रेट 0.4 प्रतिशत है, जिसका अर्थ यह है कि यहां प्रत्येक 100 संक्रमितों में से 0.4 लोगों की जान गई है।



from India TV Hindi: india Feed https://ift.tt/3gAlIXL
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date

पुणे में डॉक्टरों, सब्जी वालों और दुकानदारों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, सरकार की बढ़ी चिंता

Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 1: Saif Ali Khan, Alaya F’s rom-com witnesses dull start