कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दुनिया को समग्र समाधान निकालना होगा: इमरान खान

Imran Khan on Coronavirus Image Source : AP/FILE

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया तब तक कोरोना वायरस महामारी से निजात नहीं पा सकती जब तक कि सभी देश एक साथ मिलकर इस महामारी से निपटने के लिए एक समग्र समाधान नहीं ढूंढ़ लेते। ‘कोविड-19 के समय में और आगे के दिनों में विकास के लिए वित्तीय व्यवस्था’ पर संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च-स्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि कोविड-19 एक वैश्विक समस्या है और इससे निपटने के लिए वैश्विक प्रयास की जरुरत है। 

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक कोविड-19 वैश्विक समस्या से समग्र रूप से निपटा नहीं जाता है, इसके लिए कोई वैश्विक समधान नहीं ढूंढा जाता, तब तक दुनिया इस संकट से निजात नहीं पा सकती।’’ पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 2,076 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बृहस्प्तिवार को 61,000 के पार पहुंच गई। संक्रमण के कारण 36 और मौतें होने से मृतकों की संख्या 1,260 हो गई। 



from India TV Hindi: world Feed https://ift.tt/36HtnPr
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date

पुणे में डॉक्टरों, सब्जी वालों और दुकानदारों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, सरकार की बढ़ी चिंता

Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 1: Saif Ali Khan, Alaya F’s rom-com witnesses dull start