पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 183 नए मामले सामने आए, अब तक 217 की मौत

6 more people die due to COVID-19 in West Bengal; 183 fresh cases take tally to 4,192. Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 183 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4192 तक पहुंच गई। बुधवार को वायरस से संक्रमित 6 लोगों की जान गई जिनमें से 5 लोग कोलकाता के थे। इन 6 नई मौतों के साथ ही सूबे में वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 183 हो गया है। बीते कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिली है जो कि बुधवार को भी बरकरार रही। 

सबसे ज्यादा 57 नए मामले कोलकाता से

मेडिकल बुलेटिन के बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में कुल 4192 संक्रमित लोगों में से 2325 लोगों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया है कि 6 में से 5 लोगों की मौत कोलकाता में हुई है, जबकि एक की मौत उत्तर 24 परगना जिले में हुई है। राज्य में सामने आए 183 नए मामलों में से 57 कोलकाता से, 36 उत्तर 24 परगना जिले से, 23 हावड़ा से, 19 दक्षिण 24 परगना से और 12 मामले बांकुरा से सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि बांकुरा के 12 कोविड-19 मरीज प्रवासी श्रमिक हैं जो हाल ही में महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्य लौटे हैं।

बुधवार को 9236 सैम्पल्स की हुई जांच
जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उनका दुर्गापुर के एक नामित अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में, कोविड-19 के लिए 9,236 नमूनों की जांच की गई, जबकि राज्य ने अब तक कुल 1,66,513 नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि बेलियाघाट पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया जिसके बाद वहां तैनात कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को घर में आइसोलेशन में रखा गया है।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3erAYVi
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date

पुणे में डॉक्टरों, सब्जी वालों और दुकानदारों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, सरकार की बढ़ी चिंता

Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 1: Saif Ali Khan, Alaya F’s rom-com witnesses dull start