आसिया बीबी के रिश्तेदार की पाकिस्तान में हत्या, शेखूपुरा के पास नाले से मिली लाश

Blasphemy victim Asia Bibi's brother-in-law killed in Pakistan's Sheikhupura. Image Source : FILE PHOTO

लाहौर: पाकिस्तान में ईशनिंदा के एक मामले में बरी हुई और पिछले वर्ष देश छोड़कर चली गई ईसाई महिला आसिया बीबी के एक रिश्तेदार की पंजाब प्रांत में हत्या कर दी गई। रिपोरट्स के मुताबिक, 50 वर्षीय यूनुस मसीह बीती 25 मई को लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर दाओ की मलियां, शेखूपुरा के पास एक नाले में मृत मिले। हत्या के बाद मसीह की लाश नाले में फेंक दी गई थी। इस मामले में मसीह की पत्नी और उसका प्रेमी मुख्य संदिग्ध हैं। 

24 मई से लापता थे मसीह

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनुस मसीह के भाई जॉर्ज मसीह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी इस मामले में प्रमुख संदिग्ध हैं। जॉर्ज ने कहा कि यूनुस 24 मई को अपने खेतों पर गए थे और तभी से लापता थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस की पत्नी नजमा के इरफान उर्फ बागू के साथ संबंध हैं और संदेह जताया कि हो सकता है कि उन्होंने यूनुस की हत्या कर दी हो। पुलिस के द्वारा दर्ज की गई FIR में कहा गया है कि उनकी हत्या गला रेतकर की गई।

‘मामले का आसिया से संबंध नहीं’
पंजाब के उप महानिरीक्षक सोहेल अख्तर सुखेरा ने बुधवार को कहा कि जॉर्ज की शिकायत पर पुलिस ने एक छापा मारा और नजमा और बागू को गिरफ्तार कर लिया और दोनों ने यूनुस की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस को इस मामले के आसिया बीबी मामले से कोई संबंध होने का कोई कारण नहीं मिला। पुलिस ने हालांकि इस हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई की और यूनुस हत्या मामले के संदिग्धों को 48 घंटे में पकड़ लिया।



from India TV Hindi: world Feed https://ift.tt/2Xz8EJO
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

When Irrfan Khan's Inferno costar Tom Hanks called him the 'coolest guy in the room'

पुणे में डॉक्टरों, सब्जी वालों और दुकानदारों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, सरकार की बढ़ी चिंता