जापानी पोत पर मौजूद भारतीयों को राहत, 16 प्रभावितों को छोड़ शेष की आज होगी वतन वापसी

Indians on Japanese cruise ship will return India Today

टोक्यो। जापान तट के पास पृथक खड़े किये गये पोत पर मौजूद जिन भारतीयों की कोरोना वायरस के लिए की गई जांच में नतीजे पॉजिटिव नहीं आए, उन्हें एक चार्टर्ड विमान से 26 फरवरी को स्वदेश लाया जाएगा। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

इस पोत पर सवार संक्रमित भारतीयों की कुल संख्या 16 हो गई है। तोक्यो के पास योकोहामा तट पर तीन फरवरी को खड़े किए गए पोत ‘डायमंड प्रिंसेज’ में सवार कुल 3,711 लोगों में 138 भारतीय भी शामिल हैं। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री हैं। दूतावास ने मंगलवार को ट्वीट किया ‘‘जिन भारतीयों की सीओवीआईडी-19 के लिए की गई जांच में नतीजे पॉजिटिव नहीं आए, चिकित्सा दल की मंजूरी के बाद उन्हें वापस ले जाने के लिए विमान की व्यवस्था की जा रही है।’’ 

ट्वीट में कहा गया है ‘‘इस संबंध में एक ई-मेल परामर्श विस्तृत ब्यौरे के साथ उन्हें भेजा गया है।’’ 



from India TV: world Feed https://ift.tt/3c87D1I
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

पुणे में डॉक्टरों, सब्जी वालों और दुकानदारों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, सरकार की बढ़ी चिंता