पांच बहनों से दुष्कर्म करने वाला ‘तांत्रिक’ गिरफ्तार, जान बचाने और छुपा खजाना दिलाने का किया था वादा

representative image

पुणे। पिंपड़ी-चिंचवड़ में एक तांत्रिक ने 10-19 वर्ष की पांच बहनों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की वारदात को यह कहते हुए अंजाम दिया कि वह उन्हें गर्भधारण करने और घर में छुपे खजाने का पता लगाने में मदद करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पीड़ितों की सबसे बड़ी बहन ने मामला दर्ज कराया। उत्पीड़न की वारदात जनवरी-फरवरी, 2019 के बीच की हैं। 

अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि 32 वर्षीय आरोपी सोमनाथ चव्हाण ने बताया कि उनके परिवार पर किसी ने काला जादू किया है ताकि लड़कियां गर्भधारण न कर सकें। उन्होंने कहा, ‘‘ चव्हाण ने उन्हें यह भी कहा कि बहनों में से एक की जान खतरे में हैं और वह अनुष्ठान करके उसकी जान बचा सकता है। इसके अलावा वह घर में छुपे खजाने का पता लगाने में भी मदद करेगा।’’ 

आरोपी ने अनुष्ठान के लिए पांच लाख रुपये भी मांगे थे। आरोपी ने पांचों बहनों का यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म भी किया और इसका खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/2Pqe9ac
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date