दिल्ली हिंसा: गोपाल राय ने देर रात उपराज्यपाल आवास के बाहर डाला डेरा, स्पेशल कमिश्नर के समझाने पर हटे

Gopal Rai

नयी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में जारी हिंसा के बाद सोमवार को इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए सोमवार की देर रात उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास के बाहर डेरा डाला। राय ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र बाबरपुर में हालात तनावपूर्व हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस बल तैनात नहीं है। हालांकि उपराज्यपाल से तो उनकी मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन स्पेशल कमिश्नर राजेश खुराना से आश्वासन मिलने के ​बाद राय और उनके साथी वापस चले गए। 

राय ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके कहा, ‘‘मैं बिगड़ती कानून-व्यवस्था के हालात पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल के आवास के बाहर पहुंचा हूं। हिंसा में शामिल लोग गोलीबारी कर रहे हैं।’’ बाद में दिलीप पांडे, संजीव झा, अखिलेश पति त्रिपाठी समेत कई आप विधायक उपराज्यपाल के आवास के बाहर एकत्र हो गए। ये सभी राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करना चाहते थे। लेकिन राज्यपाल उनसे मिलने के लिए नहीं आए। 

इसके बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर राजेश खुराना वहां पहुंच और गोपाल राय तथा विधायक दिलीप पांडे को आश्वासन दिया। उनके आश्वासन के बाद गोपाल राय और उनके साथी राज्यपाल निवास से वापस चले गए। 



from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/2SVwa2t
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

पुणे में डॉक्टरों, सब्जी वालों और दुकानदारों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, सरकार की बढ़ी चिंता