Coronavirus in India: Covid-19 से भारत में अब तक 19 मौतें, पीड़ितों का आंकड़ा 800 के पार

Coronavirus in India: Covid-19 से भारत में अब तक 20 मौतें, पीड़ितों का आंकड़ा 800 के पार

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेज़ी से बढ़ती जा रही है। अब ऐसे लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं जिन्होंने कोई विदेश यात्रा नहीं की है।  देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 834 हो गई है। इस वायरस के कारण अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 66 लोग ठीक हो चुके हैं। 

भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। प्रदेश के सांगली जिले में 12 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही शुक्रवार को राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गयी है। 

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एक दिन में ही राज्य में संक्रमण के 17 नए मामले आए हैं। नागपुर में चार और गोंदिया में एक व्यक्ति के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सांगली जिले में अभी तक कुल 24 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि लोगों को कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) का कड़ाई से पालन करना होगा क्योंकि अब लोगों ने घरों में ही रहने के नियमों का पालन नहीं किया तो सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। 

देश के प्रमुख अस्पताल समूहों के डॉक्टरों ने यह चेतावनी भी दी है कि बंद केवल वायरस के संक्रमण को फैलने की रफ्तार कम करेगा और इस अवधि में भारत को कोविड-19 की जांच समेत अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए अपने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर लेना चाहिए।



from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/2wyDuJ5
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

पुणे में डॉक्टरों, सब्जी वालों और दुकानदारों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, सरकार की बढ़ी चिंता