नवी मुंबई में डेढ़ साल का बच्चा Coronavirus से संक्रमित पाया गया

नवी मुंबई में डेढ़ साल का बच्चा Coronavirus से संक्रमित पाया गया

मुंबई: नवी मुंबई में शुक्रवार को डेढ़ साल के एक बच्चे में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नवी मुंबई​ में कोरोना वायरस का यह आठवां मामला है। बच्चे के दादा (मौलवी) शहर की एक मस्जिद में फिलीपीन के कुछ नागरिकों के संपर्क में आये थे। जब मौलवी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हो गयी तब उनके परिवार के सदस्यों और घरेलू सहायक के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गये। 

उनके बेटे और घरेलू सहायक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। उनकी बहू और पोते के नमूने बाद में परीक्षण के लिए भेजे गये। दोनों हाल ही मुंबई से लौटे थे। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और उसे उपचार के लिए कस्तूरबा अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई में 690 लोगों को घरों में अलग रहने की सलाह दी गयी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 28 नये मामले सामने आये।

महाराष्ट्र के सांगली में शुक्रवार को कोरोना वायरस को लेकर 12 और लोग पहले के पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद राज्य में अब 147 पॉजिटिव मामले हो चुके हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के पीआरओ ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 'वायरस के विरुद्ध युद्ध' में लोगों से मदद करने का आह्वान किया था। 

कोरोना वायरस के कारण बीते कुछ दिनों से लोगों के बीच यहां भय का माहौल है। राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने आश्वस्त किया कि राज्य और केंद्र इस 'विश्व युद्ध' के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ है।



from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/3bAPAjp
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date