मध्य प्रदेश में मौत का आंकड़ा हुआ 100 पार, राज्य में अब तक 2100 से अधिक कोरोना संक्रमित

Coronavirus Cases in Madhya Pradesh

कोरोना वायरस से जूझ रहे मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। रविवार को राज्य में 8 लोगों ने इस घातक कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। ताजा आंकड़ों को मिलाकर मध्य प्रदेश में अब मरने वालों की संख्या ब​ढ़कर 107 पहुंच गई है। वहीं राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2121 पर पहुंच गई है। बता दें कि राज्य के 26 जिले अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में 349 लोग कोरोना की जंग में विजयी होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित शहर इंदौर है, जहां कोरोना मरीजों की संख्या 1176 हो चुकी है। वहीं इंदौर में रविवार को 3 लोगों ने और दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही इंदौर में मरने वालों की संख्या 60 पहुंच गई है, जो कि राज्य में सर्वाधिक है। दूसरी ओर राजधानी भोपाल भी तेजी से कोरोना वायरस की गिरफ्त में आ चुकी है। यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 415 पहुंच गई है। रविवार को यहां 1 व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। 

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 

जिला कोरोना पॉजिटिव  मौत 
इंदौर 1176  60
भोपाल 415 10
मुरैना 13 0
जबलपुर 59 1
उज्जैन  106 17
खरगौन 61 6
बड़वानी  24 0
शिवपुरी 2 0
ग्वालियर 4 0
छिंदवाड़ा 5 1
विदिशा 13 0
बैतूल  1 0
श्योपुर  4 0
होशंगाबाद  32 2
खंडवा  36 1
रायसेन  28 0
देवास  23 6
धार  36 1
सागर  5 0
शाजापुर  6 0
रतलाम  13 0
मंदसौर  9 1
सतना  2 0
टीकमगढ़  2 0
आगर मालवा  11 1
अलीराजपुर  3 0
डिंडोरी 1 0
 


from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/3cSHrHI
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

When Irrfan Khan's Inferno costar Tom Hanks called him the 'coolest guy in the room'

पुणे में डॉक्टरों, सब्जी वालों और दुकानदारों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, सरकार की बढ़ी चिंता