एमपी में कोरोना का कहर जारी, कोरोना संक्रमित मरीजो का आंकड़ा हुआ 2000 के पार

Coronavirus cases in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 के आंकड़े को पार कर गया है। इसमें से आधे से ज्यादा संक्रमित मरीज इंदौर से हैं। इंदौर में अब तक 1176 लोगा कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के चलते मध्य प्रदेश में 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 पहुंच गई है। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों की संख्या 2036 पर पहुंच चुकी है। कोरोना संक्रमण राज्य के 36 जिलों में पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर 6 मौतें हो चुकी हैं। इन्हें मिलाकर 99 लोग इस घातक वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिला है। यहां पर अब तक 1176 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं उज्जैन में दो दिन में 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

दिल्ली में खुलेंगी कुछ और दुकानें, राज्य सरकार गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश को लागू करेगी

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 

जिला कोरोना पॉजिटिव  मौत 
इंदौर 890 48
भोपाल 213 6
मुरैना 14 0
जबलपुर 16 0
उज्जैन  23 6
खरगौन 47 4
बड़वानी  26 0
शिवपुरी 2 0
ग्वालियर 6 0
छिंदवाड़ा 2 1
विदिशा 13 0
बैतूल  2 0
श्योपुर  5 0
होशंगाबाद  23 0
खंडवा  32 0
रायसेन  7 0
देवास  20 5
धार  24 0
सागर  1 0
शाजापुर  6 0
रतलाम  13 0
मंदसौर  9 0
सतना  2 0
टीकमगढ़  1 0
आगर मालवा  5 0
अलीराजपुर  5 0


from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/2W0fBCG
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा का कोलकाता में निधन

Gurugram property owners can lose water, sevage connections on failure to clear tax dues. Check last date